Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

सोखो गांव में SSB ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, लगाए 150 पौधे........ खैरा, जमुई : एसएसबी की 16वीं वाहिनी के ए समवाय की ओर से बुधवार को सोखो गांव में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में एसएसबी जवानों के साथ ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के निर्देश पर ए समवाय प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। अभियान के दौरान सागवान, आम, नींबू और महोगनी सहित कुल 150 पौधे लगाए गए। इस दौरान निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है तथा ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.