[09/09, 22:31] Snehlata: SSB के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, व्यापारियों को किया सावधान....... खैरा, जमुई : पकरी कैंप में तैनात 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने आम नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों को साइबर ठगी से सावधान किया है। द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी ने लोगों से संदिग्ध कॉल पर सतर्क रहने की अपील की। SSB के अनुसार साइबर अपराधी 16वीं वाहिनी और अन्य कैंपों का नाम इस्तेमाल कर ईंट-भट्ठा, बालू साइट, हार्डवेयर दुकान तथा गेट-दरवाजा कारोबारियों को फोन कर रहे हैं। सामान मंगवाने, कैंटीन कार्ड बनाने या अन्य कार्य का बहाना बनाकर ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग की जा रही है। SSB ने कहा कि ऐसी कॉल पर बिना सत्यापन के न पैसे भेजें और न ही कोई सामान उपलब्ध कराएं। संदिग्ध कॉल आने पर 16वीं वाहिनी SSB कंट्रोल रूम के मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर 8544402096 पर संपर्क कर पुष्टि की जा सकती है। SSB ने 9711531045 और 7042762171 से आने वाली कॉल से भी सावधान रहने को कहा है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.