बटिया घाटी में फिर खूनी हादसा, चिरेन पुल पर हाइवा ने कार-बाइक को मारी टक्कर; दो की मौत..... जमुई। चकाई-जमुई मुख्य मार्ग एनएच-333 स्थित बटिया घाटी के चिरेन पुल पर सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बटिया घाटी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबी बटिया घाटी कभी हाईवे लूट के लिए बदनाम थी, लेकिन अब लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह इलाका ‘डेथ जोन’ बनता जा रहा है। तीखे ढलान-चढ़ाव, संकरी सड़क, पुल के दोनों छोर पर बने गहरे गड्ढे और भारी वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। हादसे में बाल-बाल बचे कार चालक मो. अरमान खान ने बताया कि वे ढलान पार कर चढ़ाई की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चिरेन पुल की बनावट भी हादसों का खतरा बढ़ाती है। पुल के दोनों ओर तीखी ढलान और चढ़ाई है, जिससे भारी वाहनों क
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.