Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

शिक्षक दिवस पर पर्यावरण भारती ने लगाए 25 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लखीसराय : शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को एवन क्लासेस कोचिंग परिसर, इटौन, मननपुर, चानन में पर्यावरण भारती की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार जामुन के 9, छायादार सेमल के 11 और औषधीय अमलतास के 5 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रणजीत कुमार महतो ने किया, जबकि शक्ति कुमार महतो का सहयोग रहा। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्था वर्ष 2008 से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है। महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि और मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक पर्यावरण भारती की ओर से 1,25,923 पेड़ लगाए जा चुके हैं। जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधारोपण जरूरी राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया में तापमान बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.