Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

जमुई पुलिस की कमान अब युवा आईपीएस दीप्ति मोनाली के हाथ, अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती...... जमुई। जमुई जिले के पुलिस प्रशासन में फेरबदल के बाद युवा आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली को नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मेदारी संभालने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले जमुई एसडीपीओ के पद पर सतीश सुमन तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनका तबादला कर दिया गया। उन्हें समस्तीपुर एसडीपीओ-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद दीप्ति मोनाली को जमुई एसडीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है। लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता नई एसडीपीओ के सामने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की चुनौती होगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान भी उनकी कार्यशैली की प्रमुख कसौटी होगी। वर्तमान समय में साइबर अपराध समेत अपराध के बदलते तरीकों के बीच पुलिसिंग को प्रभावी बनाना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संवेदनशील मामलों में ते

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.