Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

12 साल का इंतजार खत्म, द्वारपहाड़ी में शुरू हुआ मॉडल थाना; पांच पंचायतों को मिलेगी पुलिस सुविधा..... झाझा। जन्माष्टमी के अवसर पर द्वारपहाड़ी मॉडल थाना का उद्घाटन किया गया। झाझा थाना से अलग कर बनाए गए इस नए थाना का निर्माण सर्किल नंबर-1 के सिकरडीह में किया गया है। थाना शुरू होने से बोड़वा, बैजला, पैरगाहा, करमा और करहरा पंचायत के ग्रामीणों को अब पुलिस संबंधी कार्यों के लिए दूर झाझा थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए थाना भवन का उद्घाटन बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 2014 में मिली थी मंजूरी परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि द्वारपहाड़ी थाना की मंजूरी बिहार कैबिनेट से वर्ष 2014 में ही मिल गई थी। जमीन उपलब्ध कराने में हुई देरी के कारण इसका निर्माण लंबे समय तक अटका रहा। थाना द्वारपहाड़ी मोड़ पर प्रस्तावित था, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण इसे सिकरडीह में बनाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पहले दुर्गम इलाकों म

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.