राजस्व मामलों की समीक्षा में डीसीएलआर का सख्त निर्देश, लंबित आवेदनों का समय पर करें निपटारा जमुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में गुरुवार दोपहर बाद डीसीएलआर सह प्रखंड मेंटॉर सुजीत कुमार ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अंचल क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीसीएलआर ने दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान वसूली और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। देरी और लापरवाही पर होगी कार्रवाई डीसीएलआर सुजीत कुमार ने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी हल्का कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में ढिलाई या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा आम लोगों
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.