चकाई के मॉडल स्कूल में अचानक जांच, 220 छात्रों में सिर्फ 20-22 मिले उपस्थित; डीसीएलआर ने खुद पढ़ाया गणित चकाई। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को चकाई के मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन +2 एसके उच्च विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। प्रखंड के वरीय प्रभारी सह डीसीएलआर सुजीत कुमार, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी और बीडीओ मनीष आनंद ने विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई-लिखाई और छात्रों की उपस्थिति की स्थिति का जायजा लिया। 220 से अधिक नामांकन, कक्षा में सिर्फ 20-22 छात्र निरीक्षण के दौरान दसवीं कक्षा में छात्रों की बेहद कम उपस्थिति देखकर अधिकारी नाराज हुए। कक्षा में 220 से अधिक छात्र नामांकित होने के बावजूद मौके पर केवल 20-22 छात्र ही उपस्थित मिले। डीसीएलआर ने कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और छात्रों की शैक्षणिक स्थिति को परखने के लिए स्वयं कक्षा संभाली। उन्होंने हाथ में चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल करवाए। इस दौरान छात्रों से सवाल-जवाब कर उनकी बुनियादी समझ और पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। स्कूल समय में कोचिंग जाने पर सख्ती जांच के दौरान अधिकारियों के सामने यह ब
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.