Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

चकाई अस्पताल में औचक निरीक्षण, गंदगी और मरीजों को रेफर करने पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी चकाई। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को चकाई के सरकारी अस्पताल का प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए निरीक्षण में कई बिंदुओं की जांच की गई। प्रखंड के वरीय प्रभारी सह डीसीएलआर सुजीत कुमार, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी और बीडीओ मनीष आनंद ने अस्पताल पहुंचकर ओपीडी, इमरजेंसी, दवाखाना, एक्स-रे कक्ष और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखने के साथ मरीजों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गंदगी और जलजमाव पर भड़कीं प्रमुख निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी और जगह-जगह पानी जमा होने पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी के फोन नहीं उठाने और सामान्य मरीजों को भी सीधे बाहर रेफर किए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई। प्रमुख ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार लान

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.