स्कूलों की व्यवस्था पर डीएम की नजर, कक्षा में बच्चों को पढ़ाया; एमडीएम की गुणवत्ता भी जांची, बच्चों संग खाया मध्याह्न भोजन जमुई, 03 सितंबर 2026। जिले में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विद्यालय निरीक्षण अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों ने अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसी अभियान के तहत जिला पदाधिकारी ने बरहट प्रखंड के स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मात्रा, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की। डीएम ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और स्वयं उन्हें पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनके ज्ञान के स्तर को समझने का प्रयास किया। वहीं, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने स्वयं भोजन लिया और बच्चों के साथ
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.