Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

तीन दिन की बारिश में मिट्टी का घर ढहा, बाल-बाल बचा गरीब परिवार... जमुई। जिले के खैरा प्रखंड की रायपुरा पंचायत के यादव टोला में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार दोपहर एक मिट्टी का घर अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार के मुखिया श्री प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उनके घर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि पूरा घर ढह चुका था। घर गिरने से परिवार का खाने-पीने का सामान मलबे में दब गया। चावल, गेहूं, दाल, आटा और आलू के अलावा बिछावन, खटिया सहित कई जरूरी सामान भी मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। पीड़ित के अनुसार उनका मोबाइल फोन भी घर के मलबे में दब गया। श्री प्रसाद यादव ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवनयापन करता है। घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे घर गिरने से हुए नुकसान के मुआवजे के लि

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.