बारिश में डूबा जमुई सदर अस्पताल, गंदे पानी से मरीज परेशान; ड्रेनेज व्यवस्था पर उठे सवाल..... Jamui News: जमुई में बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार बारिश के कारण जमुई सदर अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। बारिश के पानी के साथ नाले का गंदा पानी भी परिसर के कुछ हिस्सों में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज कराने पहुंचे मरीजों के लिए मुख्य द्वार और अस्पताल परिसर के अंदर जमा पानी को पार करना बड़ी चुनौती बन गया। कई स्थानों पर सड़क और जलजमाव वाले हिस्से में अंतर करना मुश्किल नजर आया। मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को पानी के बीच से होकर अस्पताल आना-जाना पड़ा। सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या नई नहीं है। बारिश के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में पानी जमा होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस बार भी भारी बारिश ने अस्पताल की ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को लगातार हो रही बारिश से जमुई शहर और ग्रामीण इलाकों में भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई लोगों
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.