जमुई में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, दो ठिकानों से कफ सिरप बरामद जमुई। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमुई पुलिस ने सोमवार शाम बड़ी कार्रवाई की। सदर और खैरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को कवैया मुसहरी के समीप एक मकान में लंबे समय से प्रतिबंधित कफ सिरप के भंडारण की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मकान को घेरकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। पुलिस को वहां से प्रतिबंधित बिजली के तार मिलने की भी जानकारी है। इनपे के समीप भी छापेमारी इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के इनपे के समीप स्थित एक अन्य मकान में पुलिस ने छापेमारी की। यहां से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों स्थानों से पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर र
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.