थानेदार बना ड्राइवर, रिटायर चौकीदार बना खास मेहमान; बरहट में दिखी वर्दी की असली इंसानियत....... 25 साल सेवा के बाद विदाई पर थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने खुद चलाई सरकारी गाड़ी, चौकीदार रामाशंकर पासवान को पहुंचाया घर बरहट। पुलिस की वर्दी अक्सर अनुशासन और अधिकार की पहचान मानी जाती है, लेकिन बरहट में सोमवार की देर शाम इसी वर्दी का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने 25 वर्षों तक पुलिस विभाग में चौकीदार के रूप में सेवा देने वाले रामाशंकर पासवान की सेवानिवृत्ति के बाद खुद सरकारी वाहन की स्टेयरिंग संभाली और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। बरहट थाना क्षेत्र के नुमर महाल निवासी रामाशंकर पासवान ने करीब ढाई दशक तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। सोमवार को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर बरहट थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सहयोगियों ने उनके सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। विदाई समारोह समाप्त होने के बाद थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.