Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

“घर में गूंज रही मां की सिसकियां, “कौन ले गया सात साल की मासूम की जान? चार दिन बाद भी मासूम का कातिल अनजान”...... जमुई: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में सात साल की मासूम की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है। कई बच्चों ने स्कूल जाना और घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। मृत बच्ची के पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि चार दिन बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि बेटी की हत्या किसने और क्यों की। घटना के बाद उनके दोनों बच्चे डर के कारण बाहर नहीं निकल रहे हैं। पिता और मां भी सदमे के कारण मजदूरी करने नहीं जा पा रहे हैं। इकबाल ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बेटी के गम में मां बेसुध बच्ची की मां गहरे सदमे में हैं। गोद में छोटे बेटे को लेकर वह लगातार रो रही हैं। घर से सुनाई देने वाली सिसकियों से आसपास का माहौल गमगीन है। मोहल्लेवासी जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। मोहल्लेवासी अब्दुल वाहिद ने बताया कि एक CCTV फुटेज सामने आया है, लेकिन उसमें आरोपी की पहचान स्पष्

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.