Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

जमुई के पात्र कलाकारों को मिलेगा आर्थिक संबल, ‘कलाकार कल्याण कोष’ से ₹2 लाख तक की सहायता जमुई, 1 सितंबर 2026। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने कलाकारों के कल्याण और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कलाकार कल्याण कोष’ के तहत वित्तीय सहायता की प्रक्रिया निर्धारित की है। योजना के माध्यम से जमुई जिले सहित राज्य के प्रतिभावान एवं जरूरतमंद कलाकारों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत गंभीर बीमारी या दुर्घटना में इलाज के लिए वास्तविक खर्च अथवा अधिकतम ₹2 लाख तक की सहायता का प्रावधान है। इसका लाभ उन कलाकारों को मिलेगा, जो किसी सरकारी या निजी स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित नहीं हैं। इसके लिए स्व-शपथ पत्र और संबंधित चिकित्सा दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए यात्रा एवं अन्य खर्च, दृश्य एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए भी अधिकतम ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। वहीं, संगीत

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.