Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

झाझा में महिलाओं के लिए खुलेगा खास बाजार, DDC ने ‘जीविका दीदी हाट’ की तैयारियों का लिया जायजा ▪️SGSY भवन को हाट के लिए किया गया प्रस्तावित, निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश। जमुई : झाझा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए जल्द ही बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकता है। सोमवार को जमुई की नव नियुक्त उप विकास आयुक्त श्रीमती शिप्रा विजय चौधरी ने झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई भवन का निरीक्षण किया। यह भवन ‘जीविका दीदी हाट’ के लिए प्रस्तावित किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और हाट संचालन के लिए जरूरी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्थल को व्यवस्थित और उपयोग के योग्य बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जीविका दीदी हाट के जरिए जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने की उम्मीद है। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के साथ-साथ

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.